उत्तरी हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कमलदास कुटिया आश्रम में संपत्ति विवाद को लेकर संतों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान एक संत से मारपीट का मामला सामने आया है।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि आश्रम की संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व मुख्य महंत ओमप्रकाश दास शास्त्री ने अपने शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात कुछ लोग आश्रम पहुंचे और महंत ओमप्रकाश शास्त्री से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिव प्रकाश महाराज के साथ मारपीट की गई, जिससे आश्रम में हंगामा हो गया।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी