आध्यात्मिक गुरु और मंत्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर प्रेमनगर आश्रम की ओर से सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महाराज ने कहा कि अध्यात्म से ही मानव के हृदय का परिवर्तन संभव है।जब मानव का हृदय बदलेगा तो समाज में भाईचारा, सहिष्णुता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता,सद्भावना आदि पल्लवित होगी।
आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने बीएचईएल सेक्टर 4 के मैदान पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश तो राम,कृष्ण का देश रहा है। हमारे देश में हमेशा अहिंसा की बात की गई है,शांति की बात की गई है। इसी राम कृष्ण के देश से बुद्ध, महावीर व अनेक संतों ने शांति की आवाज उठाई। अध्यात्मवाद की आवाज फिर से गुंजनी चाहिए, जिससे सारा भूमंडल सुख व शांति से आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि आज इस कलिकाल के अंदर, इस विषम परिस्थिति के अंदर एक भयानक विनाश का रोग लग गया है, इसका निदान केवल मात्र अध्यात्म ही है। आज का मानव केवल तबाही मचाने में लगा हुआ है।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा