हरिद्वार: एसएसपी अजय सिंह ने 18 जुलाई को अचानक एसएसपी ऑफिस का रुख करते हुए पुलिस कार्यालय की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया था. जिसमें कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 25 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया गया. जिसके बाद अनुपस्थिति पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए “काम नहीं तो दाम नहीं” के आधार पर 25 कर्मचारियों को तुरंत नोटिस जारी कर दिया. नोटिस जारी करते हुए 1 दिन की वेतन कटौती और “अग्रिम आदेश तक” 23 कर्मचारियों के वेतन रोकने के भी आदेश जारी किए गए हैं. वहीं अब नोटिस कैंसिल करवाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर प्रयास करने में जुटे हैं.
एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 2:30 से 4:00 के बीच पुलिस कार्यालय की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया. तभी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में 11 महिला कॉन्स्टेबल सहित 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. जिससे काम नहीं तो दाम नहीं के आधार पर 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 1 दिन का वेतन कटौती और अग्रिम आदेश तक 23 कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं.

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया