उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड (नगरीय) की ओर से उप संस्थानों में सुधारात्मक काम कराए जाने के चलते 12 जनवरी तक शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
शुक्रवार को अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि इस अवधि में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शनिवार को बैरागी कैंप, कनखल, पावनधाम, भूपतवाला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार को बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी। सोमवार को कृष्णा नगर, कनखल-द्वितीय, बैरागी कैंप, संन्यास रोड, पंत द्वीप और भूपतवाला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।उन्होंने बताया कि यह काम लगभग 18 दिनों तक चलेगा, जिसकी सूचना पूर्व में दी जा रही है।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया