निजी वाहनों के व्यवसायिक उपयोग पर परिवहन विभाग ने विभिन्न राज्यों के 11 निजी वाहनों को सीज कर दिया। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग ने निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
बुधवार की एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान कई लोग निजी वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक वाहनों के रूप में कर रहे हैं। इस कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।। कार्रवाई के दौरान विभिन्न राज्यों के 11 निजी वाहनों को सीज किया गया है। निजी वाहनों के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि क्षेत्रों के निजी वाहनों को चार धाम यात्रा और मसूरी पर्यटक स्थल पर यात्रियों को लेकर जाते हुए पकड़ कर सीज कर दिया गया है।

More Stories
जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मेयर ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा