शुक्रवार शाम को हाईवे में हाथी की धमक से राहगीरों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी देर तक हाथी हाईवे में ही खड़ा रहा।जिसके बाद राहगीर मोबाइल से हाथी की फोटो-वीडियो बनाने लगे।जिसके बाद गांव की ओर जाने लगा और पास ही एक चहारदीवारी भी तोड़ डाली। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को गंगा की ओर खदेड़ा।कांगड़ी, गाजीवाली सहित अन्य क्षेत्र जहां एक ओर जंगल से सटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर गंगा से लगा हुआ है। यही कारण है कि आए दिन हाथी सहित अन्य जंगली जानवर जंगल से आबादी को ओर आ धमकते हैं।
शुक्रवार शाम को एक हाथी जंगल से कांगड़ी हाईवे में आ धमका। काफी देर हाथी हाईवे के एक ओर खड़ा रहा।जिसके बाद राहगीरों ने शोर मचाया तो हाथी गांव की ओर जाने का प्रयास करने लगा। वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विनय राठी ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे