हरिद्वार में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की लापरवाहियों को भी उजागर कर दिया। कई कार्यालयों व भवनों की छतें टपकने लगीं, जिससे कर्मचारी और मरीज परेशान रहे।जिला अस्पताल में एक्स-रे रूम की छत टपकने से पानी सीधे मशीन पर गिरता रहा। कर्मचारी लगातार पानी हटाने में जुटे रहे, ताकि मशीन खराब न हो। नगर निगम के वित्त नियंत्रक कार्यालय की छत से लगातार पानी टपकता रहा। हालात यह रहे कि पानी इकट्ठा करने के लिए लोहे का पात्र लगाया गया। इसी तरह ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय की छत भी टपकने लगी।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी