पतंजलि योगपीठ के सामने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार देर शाम अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इस दौरान सड़क के बीच पांच फिट गहरा और 12 फिट चौड़ा बड़ा गड्ढा बन गया।गनीमत रही कि सड़क पर आवाजाही करने के दौरान किसी वाहन के साथ हादसा नहीं हुआ। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू किया। पिछले तीन दिनों से धर्मनगरी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। गुरुवार शाम को हरिद्वार-दिल्ली हाइवे पर पतंजलि के पास दिल्ली जाने वाली लेन पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बना गया।
हाईवे की एक लेन का बड़ा हिस्सा धसने के बाद हाईवे पर दिल्ली जाने वाले वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी