गंगा दशहरा पर्व और वीकेंड से पहले ही हरिद्वार शहर में यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। गुरुवार को काफी संख्या में दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से यात्री हरिद्वार पहुंचे।इससे दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग फुल हो गई।
पंतद्वीप पार्किंग में भी सुबह से ही भीड़ लग गई। गंगा घाटों पर भी काफी भीड़ देखी गई इस साल 16 जून को रविवार और गंगा दशहरा का पर्व एक साथ पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने इसमें करीब 28 लाख श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान लगाया है। इसी को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।

More Stories
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
मेलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने गंगा सफाई कार्य में हिस्सा लिया