मेयर किरन जैसल ने शुक्रवार को ज्वालापुर के कोटरावान और मैदानियान का निरीक्षण कर अधिकारियों से कहा कि वार्डों में नियमित रूप से सफाई कर कूड़ा उठाया जाए। उन्होंने सीवर ओवरफ्लो बंद करने और सभी सड़कों पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए।पार्षद नौमान अंसारी और शहाबुद्दीन अंसारी ने मेयर को अपने वार्डो की समस्याएं बताई। उन्होंने मंडी के कुंए का सौंदर्यकरण तथा जामा मस्जिद से अंबेडकर चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग की। मेयर ने सभी समस्याओं के समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जेई जगदीश प्यारेलाल, सीनियर सेनेटरी इंसपेक्टर विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया