हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पिछले चार दिनों से चल रहा किसानों का धरना सोमवार शाम को समाप्त हो गया। किसानों का धरना भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में शुरू हुआ था। जिसके पीछे मुख्य कारण बीते बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा पर पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प थी।
इस झड़प में किसानों और पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसानों ने टोल प्लाजा पर डेरा डाल दिया और 28 अगस्त को महापंचायत का ऐलान किया था। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों के बाद आंदोलन वापस ले लिया।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया