कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में झोपड़ियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई, जबकि एक पशु भी आंशिक रूप से झुलस गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।इस दौरान टीम ने आठ लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला।
वन गुर्जरों की झोपड़ी में आग लगने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया