हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ओर से बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। ज्वालापुर में ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को 112 बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। क्षेत्र के सीतापुर, पीठ बाजार, रेलवे रोड, आर्य नगर, और सुभाष नगर के इलाकों में कनेक्शन काटकर 9 लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई।बिल का भुगतान करने पर ही कनेक्शन को जोड़ा जाएगा।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा