ज्वालापुर में लाल पुल से बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय निवासियों ने आरोपित युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह ड्रम फेंककर फरार हो गया।जिसके बाद हिंदू क्रांति दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देते हुए हिंदू क्रांति दल के अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने बताया कि रविवार देर रात दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोगों ने जानबूझकर गंगा में बिरयानी का ड्रम फेंका। इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं और पूर्व में भी इस प्रकार के मामले सामने आते रहे हैं।आरोप लगाया कि कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पाहवा ने बताया कि उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो और जानकारी फेसबुक पर भी साझा की थी। संगठन ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और बकरीद पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की मांग की।वहीं, पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है। एसएसआइ हर्ष अरोड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया