हरिद्वार स्थित बहादराबाद में अलीपुर रोड पर देर रात्रि पुरानी राइस मिल के नजदीक मोटर साइकिल पर सवार लोगों पर दो गुलदारों ने हमला कर दिया। गुलदारों के हमले में एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया।
जानकारी के अनुसार, अलीपुर रोड पर तीन बाइक सवार कार्य से अपने घर लौट रहे थे। जब वो इंटर कॉलेज के नजदीक बनी पुरानी राइस मिल पहुंचे तो गुलदार ने उन पर धावा बोल दिया। अच्छी बात ये रही की इसी दौरान पीछे से आ रही कार की वजह से गुलदार युवकों को छोड़कर भाग निकला।पीड़ितों ने बताया कि एक साथ दो गुलदारों ने बाइक पर हमला किया। इसमें लाखन पुत्र संजीव रहने वाले इब्राहिमपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी