पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशनुसार गुरुवार को 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका उदघाटन भारत स्वाभिमान के प्रांतीय सदस्य सह जिला संयोजक अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पतंजलि के संरक्षक संजय मालवीय, योग गुरु शंभू कुमार बरनवाल एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संजीव कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस संबंध में जिला संयोजक ने बताया कि 28 अगस्त से 21 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक एवं शाम को 5 से 7 बजे तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। जिसमें स्वामी रामदेव के परम शिष्य द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी