नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए नई कार्यप्रणाली अपनाई है। अब किसी भी अभियान से पहले संबंधित क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और उसी के आधार पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 140 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई शुरू होने से पहले सुबह करीब 10 बजे चिन्हित क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें फुटपाथों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध बोर्ड, सामान और अन्य अतिक्रमण हटाते हुए जब्ती की कार्रवाई की।

More Stories
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी
कुंभ मेला एसएसपी ने हरकी पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया