राज्य सरकार ने कुंभ मेला़, 2027 की तैयारियों से जुड़े कार्यों को तेजी से मंजूरी दी जाएगी। कुंभ से जुड़े एक करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्यों की स्वीकृति अब मेलाधिकारी स्तर पर ही दी जा सकेगी।इसके अलावा, पांच करोड़ रुपये तक की लागत वाले कार्यों को गढ़वाल मंडल के आयुक्त द्वारा मंजूरी प्रदान की जाएगी। पहले इन कार्यों के लिए शासन स्तर तक प्रस्ताव भेजने पड़ते थे, जिससे प्रक्रिया लंबी और समय लेने वाली हो जाती थी।
इस विशाल आयोजन को समयबद्ध और सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल किया गया है। कैबिनेट के फैसले से अब फाइलों के लंबित रहने की समस्या कम होगी। जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी। सरकार के फैसले से सड़क, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, घाटों के निर्माण, शौचालय, अस्थायी आवास व यातायात प्रबंधन से जुड़े कार्य तेजी से हो सकेंगे।
हरिद्वार में कुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में शहर की क्षमता बढ़ाने, यातायात दबाव को संभालने और स्वच्छता-स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है।सरकार का फोकस इस बार स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी है, ताकि कुंभ के बाद भी शहर को इसका लाभ मिल सके।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृति प्रक्रिया सरल होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर जरूरतों के अनुसार त्वरित निर्णय भी लिए जा सकेंगे। इससे कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी दोनों बेहतर होने की उम्मीद है।
परिवहन विभाग में पुलिस की तरह होगी प्रवर्तनकर्मियों की वर्दी
कैबिनेट ने उत्तराखंड मोटर यान (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी है। इसके मुताबिक, अब परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों व चालकों की वर्दी भी पुलिस की तरह होगी। गई है, ताकि सभी में एक जैसी पहचान और व्यवस्था बनी रहे।आरटीओ प्रवर्तन की वर्दी में कंधे पर एक सितारा व एक अशोक चिह्न लगेगा, टीटीओ की वर्दी में तीन सितारे रहेंगे, जबकि उप निरीक्षक की वर्दी में दो सितारे लगेंगे।
इसी तरह 4200 ग्रेड-पे वाले चालक के कंधे पर एक सितारा होगा, जबकि 4600 ग्रेड-पे वाले चालक के कंधे पर दो सितारे लगाए जाएंगे। गर्मी व सर्दी के लिए अलग अलग वर्दी होगी।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 21 सेक्टर में बाटा
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई