ज्वालापुर उपनगरी में सोमवार तड़के ऊर्जा निगम की द्वितीय सब डिविजन में बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इसके साथ ही बिजली लाइन भी टूट गई। सात पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली सप्लाई बाधित होने से करीब दो हजार की आबादी प्रभावित हुई।सोमवार को देव नगर क्षेत्र में सुबह चार बजे बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई। सुबह के समय ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे पेड़ को हटाने का काम किया। साथ ही बिजली लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। काम पूरा होने में शाम करीब सात बजे तक का समय लग गया।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 शिकायत दर्ज की गई
मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया
हरिद्वार में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ