ज्वालापुर के कटहरा बाजार अंसारी मार्केट में मंगलवार को सुबह के समय पुराने कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी फैल गई। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब सात बजे ज्वालापुर अंसारी मार्केट में पुराने कपड़ों के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इस पर एक फायर वाहन को टीम के साथ रवाना किया गया। मौके पर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

More Stories
दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की
प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाई और दुकानों का निरीक्षण किया