जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओ के मामले में ग्राम प्रधान को पद से हटाने के आदेश दिए

जनपद हरिद्वार में विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द, विकासखंड लक्सर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन को ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द की कश्यप बस्ती में कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया।जांच के दौरान ग्राम पंचायत के अभिलेखों, वित्तीय लेन-देन, विकास कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर सीसी सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएं की गईं। कई निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए और निर्माण में तकनीकी खामियां भी मिलीं।

About Author