गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसका 100वां विशेषांक जनवरी में प्रकाशित होगा। यह अभी तक प्रकाशित किए गए सभी कल्याण पत्रिकाओं का संग्रह होगा, जिसका विमोचन केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।वह शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड के ऋषिकेश में 2026 में 20 से 22 जनवरी को होगा।
ऋषिकेश में 2026 में 20 से 22 जनवरी तक आयोजित कल्याण के शताब्दी वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए गीताप्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में विगत आठ सितंबर को मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार, गृह मंत्री ने शामिल होने की सहमति दी। तीन दिन के कार्यक्रम में वह किसी एक दिन आ सकते हैं। इसकी सूचना मंत्रालय से बाद में आएगी। उनके हाथों शताब्दी वर्ष अंक का विमोचन कराया जाएगा।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा