हरिद्वार खनन विभाग ने मंगलवार को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन की शिकायत पर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान रामपुर रायघटी एवं भिक्कमपुर जीतपुर स्थित आठ रिटेल भण्डारणों पर छापेमारी की गई।इस दौरान आठ रिटेल भण्डारणों में गंगा से अवैध खनन कर उपखनिज रेत लाये जाने की पुष्टि पर रिटेल भण्डारणों को मौके पर सीज कर दिया गया। जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने बताया कि ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

More Stories
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची