विगत दिन भारी बारिश के कारण जनपद के जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ है उन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल निकासी हेतु तत्परता से कार्य किए जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत,जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि जनपद क्षेत्रांतर्गत जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ है, उन क्षेत्रों में कीटनाशक दवा आज से ही छिड़काव किया जाए ताकि जल भराव क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा पनपने न पाए। उन्होंने कहा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संबन्धित विभागों द्वारा किए जा रहे कीटनाशक दवा छिड़काव की मॉनिटरिंग करते रहें।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी