केदारनाथ धाम में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था और केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था।हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा होने की पुष्टि भी की।

More Stories
पूसा कृषि विज्ञान मेले में हरिद्वार के किसान को सम्मानित किया गया
शॉर्ट सर्किट से सीतापुर स्थित एक घर में आग लगी
सीएमओ कार्यालय में सेवानिवृत्ति अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विदाई दी गई