अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए जा रहे नए घाटों की मजबूती पर अब सवाल उठने लगे हैं। गंगनहर पर अमरापुर घाट से लेकर ऋषिकुल पुल के बीच निर्माणाधीन घाटों की आरसीसी नींव ब्लाक पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि कुछ स्थानों पर तो धंसाव की स्थिति बन गई है।यह हाल तब है जब अर्धकुंभ की तैयारियों का काम अभी शुरुआती दौर में ही है।
इन घाटों की फाउंडेशन उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने दशहरा से दीपावली के बीच डाली थी। उस अवधि में गंगा क्लोजर के दौरान गंगनहर पर जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोका गया था। परंतु छोटी दीपावली की रात को जैसे ही कुछ मात्रा में जल छोड़ा गया, घाटों की आरसीसी फाउंडेशन जगह-जगह फट गई।

More Stories
भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने निर्माणधीन कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार प्रदेश को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करेगी
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी