हरिद्वार वन विभाग की टीम ने वन्यजीव तस्करी और अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों के कब्जे से संरक्षित वन्यजीव बिज्जू (एशियन पाम सिवेट) का शव, धारदार हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें आज जेल भेज दिया गया है।
वन विभाग को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिड़ियापुर रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से वन्यजीव का शिकार किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। चिड़ियापुर रेंजर महेश शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सबलगढ़ कक्ष संख्या 6 बी, एनएच-34 क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। वन कर्मियों को देखकर बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपितों की पहचान पंकज और सौरभ निवासी चंडीघाट, सपेरा बस्ती के रूप में हुई।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया