हरिद्वार-मोतिचूर रेलखंड में पहाड़ खिसकने के कारण मलवा रेलवे ट्रैक पर आ गया। इस कारण कुछ ट्रेनों को आज बीच रास्ते रोकना पड़ा। दून एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें प्रभावित हुईं।इनमें से 5 रेलगाड़ियां मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14631 (देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस) को देहरादून से डेढ़ घंटा लेट चलाया गया। ट्रेन संख्या 13010 (दून एक्सप्रेस) दो घंटे देरी से चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 14120 (देहरादून-काठगोदाम) ढाई घंटे लेट व 04318 (योगनगरी ऋषिकेश-लखनऊ स्पेशल) हरिद्वार से चलाई गई। 04317 (लखनऊ-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) हरिद्वार तक ही चली।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया