हरिद्वार के ग्राम सलेमपुर में ग्राम समाज की जमीन हड़पने वालों पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सलेमपुर में भू-माफिया ने ग्राम समाज की जमीन पर ही अवैध प्लाटिंग कर दी थी।प्लॉट बिकना भी शुरू हो गए थे। ऐसे में जिलाधिकारी ने अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने के निर्देश दिए। रविवार को छुट्टी के दिन के बावजूद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने जेसीबी चलवा कर ध्वस्तीकरण कराया। पूरी कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने ग्राम समाज की बाकी जमीन का चिह्नीकरण कर उस पर हुए किसी भी तरह के निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 शिकायतें दर्ज की गई
कावड़ मेले के सफल आयोजन के बाद शहर को पुनः स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम व प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाया
लक्सर में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना दिवस समारोह में जन सैलाब उमडा