केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर बैरागी कैंप स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं सहित अन्य तैयारियों काजायजा लेने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा गृह सचिव शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पांडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके साथ ही राज्य की विकास यात्रा एवं नए कानूनों से संबंधित प्रस्तावित प्रदर्शनी की तैयारियों की भी समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री का भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई
जिला योजना समिति की बैठक में 6735.60 लाख रुपए की योजना को मंजूरी मिली
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया