सोलानी नदी के पुल के निर्माण और नाला सफाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी और नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।अधिकारियों ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
रुड़की में हरिद्वार हाईवे स्थित सोलानी नदी पुल के समीप प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली हरिद्वार राज्य राजमार्ग पर बने सोलानी नदी पुल को क्षतिग्रस्त होने का हवाला देते हुए भारी वाहनों का आवागमन लंबे समय से बन्द किया हुआ है। जिसके कारण स्कूल बसों और अन्य रोडवेज बसों आदि को लंबी दूरी से सफर तय कर जाना पड़ता है या फिर हाल ही में बनाए गाय रपटे से यह वाहन आवागमन करने लगे हैं। लेकिन पूरी आशंका है कि वह रपटा तेज बरसात में किसी भी दिन बह जाएगा। वहीं रपटे पर जाने के लिए बसों को आबादी क्षेत्र से गुजरना होता है वहां स्कूल आदि भी हैं। इस कारण वहां हादसों का डर बना रहता है। उन्होंने मांग की कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।

More Stories
हरिद्वार बिल्केश्वर कॉलोनी में हाथियों द्वारा तोड़फोड़ की गई
कोर्ट के आदेश पर चंडी देवी मंदिर के पूर्व महंत की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई