हरिद्वार हरकी पैड़ी पर वट अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर भीड़ रही।यात्रियों ने कुशावर्त घाट और नारायणी शिला पर पितरों का श्राद्ध तर्पण भी किया। महिलाओं ने बड़ अमावस का व्रत रखकर दान पुण्य भी किया। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। रविवार को हरिद्वार शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखे।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया