सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, ऐसे में उनकी शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिम का निर्माण कराया जा रहा है।
नरेश बंसल ने गुरुवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस जवानों और उनके परिजनों के लिए बनने वाली व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सांसद निधि से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस व्यायामशाला का लाभ पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ खेल और फिटनेस को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।यह व्यायामशाला आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी, जिससे पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की