अगले वर्ष हाेने वाले कुंभ मेले से पहले धर्मनगरी हरिद्वार में दो नए पुल बनाने की सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। कुंभ मेला प्रशासन ने खड़खड़ी शमशान घाट के समीप और कनखल में श्रीयंत्र मंदिर के सामने नए पुल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार काे दिया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है।इन दो नए पुल बनने से पुलिस को यातायात के सुगम संचालन और जाम की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।उक्त जानकारी कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने देते हुए बताया कि दोनों पुलों की अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ रुपये है। जल्द ही पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए