शहीद दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार (ओबीसी विभाग) एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने आज भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारत के इतिहास में शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन देश के तीन वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि 1931 की वह शाम आज भी देशवासियों को गर्व और साहस की याद दिलाती है।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई