हरिद्वार के रिहायशी इलाकों ने आए दिन घुस रहे जंगली हाथी आगामी कुंभ मेले में बड़ा खतरा बन सकते हैं. इन हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम कर रहा है.
हाथियों की मूवमेंट रोकने के लिए 8.5 किमी लंबी ट्रेंच यानी खाई का निर्माण कराया जाएगा. वन विभाग के इस योजना से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. साथ ही मेले के बजट से इसके लिए बजट भी जारी हो गया है. योजना के मुताबिक 2 करोड़ 37 लाख के बजट एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और इसके साथ ही एआई बेस्ड कैमरों वाला अर्ली वार्निंग सिस्टम भी लगाया जाएगा. वन विभाग ने वैसे 50 स्थानों को चिन्हित किया है, जहां वार्निंग सिस्टम के एआई कैमरे लगेंगे. एआई बेस्ड और सोलर फेंसिंग वार्निंग सिस्टम का बजट करीब 51 लाख रुपए है.सरकार और प्रशासन की ओर से हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की भव्य तैयारियां की जा रहीं है, लेकिन मेले के दौरान जंगली हाथी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. हरिद्वार के भूपतवाला, खड़खड़ी, जगजीतपुर और मिस्सरपुर आदि क्षेत्रों में रोजाना हाथियों की मूवमेंट बनी हुई है. मेले से पहले इन हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से कई योजनाएं बनाई हैं. जिसमें विभाग की ओर से एलिफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है. ट्रेंच के साथ ही समानांतर सोलर फेंसिंग भी लगाई जाएगी.कुल मिलाकर 2 करोड़ 88 लाख के बजट से ट्रेंच और सोलर फेंसिंग लगाने का कार्य किया जाएगा. डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है कि ट्रेंच और सोलर फेंसिंग लगने के बाद जंगली हाथियों को रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने से रोका जा सकेगा. विशेष तौर पर कुंभ मेले में बैरागी कैंप और अन्य स्थानों पर जहां टेंट सिटी बनती है, उन क्षेत्रों में इसका सीधा लाभ मिलेगा..

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी/ सुलझाई जाएगी
मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानंद गिरि महाराज की 71वीं सन्यास जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया