उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मंगलवार को बैरागी कैंप में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बैरागी कैंप में अवैध रूप से बनायी दुकानों, झोपड़ियों, अवैध रूप से संचालित पार्किंग को हटाया गया।
इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हरिओम सिंह ने बताया कि बैरागी कैंप उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की संपत्ति है। इस भूमि का उपयोग कुंभ मेलों के दौरान उपयोग किया जाता है।

More Stories
शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया
पूसा कृषि विज्ञान मेले में हरिद्वार के किसान को सम्मानित किया गया
शॉर्ट सर्किट से सीतापुर स्थित एक घर में आग लगी