आगामी कुंभ मेला की तैयारी को लेकर उत्तराखंड मेला प्रशासन लगातार सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से सलाह-मशविरा कर रहा है। यह कदम मेला आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए उठाया गया है।गुरुवार को CCR बिल्डिंग में मेला ऑफिसर सोनिका की अध्यक्षता में कुंभ क्षेत्र के आश्रम संचालकों की एक अहम बैठक हुई।
बता दें, बैठक के दौरान आश्रम प्रमुखों और उनके प्रतिनिधियों ने मेला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की। सभी ने मेला आयोजन में अपनी पूरी मदद देने का आश्वासन दिया, ताकि यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से शानदार बन सके। मेला ऑफिसर सोनिका ने आश्रम संचालकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें कुंभ मेले से जुड़ी सारी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने मेला प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क नंबर साझा किए और कहा कि किसी भी समस्या या सुझाव के लिए आश्रम प्रतिनिधि कभी भी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया।मेला प्रशासन के द्वारा हरिद्वार में एक लाइट एंड साउंड शो की योजना बनाई जा रही है, ताकि भक्तों को एक शानदार अनुभव मिले। साथ ही, कुंभ क्षेत्र की सौंदर्यकरण और सजावट की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह धार्मिक आयोजन और भी आकर्षक बने।

More Stories
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया
जिला प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया
परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया