कांवड़ मेले और मानसून से पहले नगर निगम मेयर किरन जैसल ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर ने मौके पर अधिकारियों को नालों की सफाई और जलभराव रोकने के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।गुरुवार को मेयर ने आगामी वर्षा ऋतु और कांवड़ मेले को देखते हुए भूपतवाला स्थित गौकर्ण धाम के समीप केले वाली पुलिया का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि भूपतवाला हरिद्वार का प्रमुख यात्री बाहुल्य क्षेत्र है, जहां चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला और अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है।
ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों और जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई एवं निगरानी आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के सभी नालों की सफाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए तथा कहीं भी कूड़ा या सिल्ट जमा न रहने दी जाए। साथ ही संभावित जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि हरिद्वार आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु यहां से स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक संदेश लेकर जाए, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

More Stories
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित हुई
हरिद्वार में कावड़ यात्रा समाप्त लेकिन कचरे और गंदगी से बुरा हाल
कावड़ मेला संपन्न होते ही प्रशासन कुंभ की तैयारियो में जुटा