शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहादराबाद में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही सभी पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को निरंतर दो माह से निरंतर चल कर तीसरे महीने में प्रवेश कर रहा है। रविवार को सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं जनसमूह द्वारा बहादराबाद में शिवालिक नगर मोड़, गंग नगर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

More Stories
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई
चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए हरिद्वार की 10 निजी बस कंपनियां बेडे में शामिल होगी
जिलाधिकारी ने कावड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया