मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक में विभागवार समीक्षा की गई।विभागवार समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग की 55, सिचाई विभाग की 23, ग्रामीण निर्माण विभाग व पेयजल निगम की 10-10, हरिद्वार-विकास प्रधिकरण की 24, जल सस्थान की 08, युवा कल्याण विभाग की 12, शहरी विकास विभाग की 28 अपूर्ण घोषणाओं सहित जनपद की कुल 218 घोषणाऐं अपूर्ण पाई गई।मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को घोषणाओं को समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही शासन स्तर पर निरन्तर वार्तालाप करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया