धामी सरकार ने काशी और अयोध्या की तर्ज पर उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में भी गंगा कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया है। बजट में हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 10 करोड़ और ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए भी 10 करोड़ की प्रारंभिक व्यवस्था की गई है।यह कॉरिडोर धार्मिक पर्यटन को व्यवस्थित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।
राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन को आर्थिक विकास से जोड़ने के लिए सरकार ने बजट में एक अभिनव पहल की है। बजट 2026-27 में स्पिरिचुअल इकोनोमिक जोन (एसईजेड) के विकास के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से धार्मिक स्थलों के निकट योग, आयुर्वेद और वेलनेस केंद्रों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

More Stories
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी/ सुलझाई जाएगी