पुलिस परिवार के लिए आज का दिन बेहद भावुक रहा, जब पुलिस विभाग की कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रशिक्षित श्वान रॉक्सी को पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।विस्फोटक एवं बारूदी पदार्थों का पता लगाने में दक्ष रॉक्सी ने अपने सेवाकाल में कुंभ मेला, कांवड़ मेला, हरकी पैड़ी, पुरानी कलियर सहित कई बड़े आयोजनों और संवेदनशील स्थलों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और सतर्कता के दम पर उसने अनेक सुरक्षा अभियानों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
करीब 12 वर्षों तक रॉक्सी ने पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं दीं। वीआईपी ड्यूटी, चेकिंग अभियान और संवेदनशील आयोजनों में उसकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही। अंतिम सलामी कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक, बीडीएस स्टाफ एवं पुलिस कर्मचारियों ने रॉक्सी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उसकी सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया