जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 146 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 51 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
तहसील हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और भगवानपुर में उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान भूमि चकबंदी, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, राशन कार्ड तथा नालों की सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ