ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे ज्वालापुर क्षेत्र स्थित जुर्स कंट्री के पास हादसा हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने एक बाईक सवार को टक्कर मार दी।जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सलामत खान उम्र 30 वर्ष निवासी मोहल्ला गौसियान ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी