हरिद्वार में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है, परिजनों के साथ अन्य लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं इस हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.परिजन इस मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. हालांकि प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, उक्त घटना हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है. यहां स्थित न्यू हरिद्वार कॉलोनी में अपने घर पर इलाज कर रहे डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि हाथ के ऑपरेशन के समय डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया.बताया गया कि मृतक युवक एक कंपनी में कार्य करता था. वहीं युवक की मौत के खबर लगते ही साथी कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा. कंपनी के कर्मचारी और परिजन डॉक्टर के घर के बाहर इकट्ठा हो गये और जमकर हंगामा किया.

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी