जिला चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लैब के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डॉ. श्याम किशोर सोनी का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में किया गया।स्वागत समारोह में कर्मचारियों ने डॉ. सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. श्याम किशोर सोनी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए