जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ड्रैनेज मास्टर प्लान के संबंध में एक बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भगत सिंह चौक व चंद्राचार्य चौक पर जल भराव से निजात हेतु डीपीआर शासन में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि कुंभ से पहले कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।उन्होंने जल संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंद्राचार्य एवम् भगत सिंह चौक तक आने वाले पानी को तालाब के माध्यम से संरक्षित किया जाए ताकि चौक तक पानी कम से कम पहुंचे। उन्होंने बड़े तालाब हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश भेल के अधिकारियों को तथा मिट्टी खोदने एवम् तालाब बनाने की व्यवस्था करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया