जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम में 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 55 शिकायतें तथा ऑनलाइन माध्यम से 15 शिकायतें दर्ज की गईं। इस प्रकार कुल 70 मामलों में से 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति, राशन, अतिक्रमण, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई शिकायतकर्ताओं ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, उनमें विभागीय समन्वय के साथ मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया