जनपद में 07 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह की अध्यक्षता में शनिवार काे जिला समन्वय समिति की बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद हरिद्वार में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7,12,146 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति के तहत एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह दवा 07 मई को सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश 07 मई को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 14 मई 2026 (मॉप-अप दिवस) पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकतम बच्चों तक दवा पहुंचाई जा सके।उन्होंने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल के चलते कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को दवा खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को मिलकर रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
शहर में सीवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों को तेजी से दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया
हरिद्वार गंगा घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी